22 के बाद मौसम बदलने के आसार, होगी बारिश और भीगेगा शहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 11:55 AM

hope for rain

मौसम में बदलाव अगले हफ्ते से देखा जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश की संभावना बन रही है। बारिश का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। इससे एक बार फिर से ठंड का दौर लौट सकता है। दिन और रात के तापमान में...

चंडीगढ़ : मौसम में बदलाव अगले हफ्ते से देखा जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश की संभावना बन रही है। बारिश का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। इससे एक बार फिर से ठंड का दौर लौट सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

 

शहर में लगभग डेढ़ महीने से बारिश की एक बूंद नहीं गिरी है, जिसकी वजह से शहर में सूखी ठंड पड़ रही है। दिन और रात के मौसम में इस अंतर का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। लोग खांसी, जुकाम और वायरल डिजीज से परेशान हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक 22-23 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हालांकि यह स्पेल बहुत लंबा नहीं चलेगा। मैदानों में इसका असर 24 से 36 घंटे रहने की संभावना है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!