घर के वास्तु दोष को जड़ से खत्म करेंगे ये चिन्ह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 05:50 PM

important vastu sign

वास्तु और फैंगशाई में एेसी कई वस्तुओं का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से घर केी नैगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में पॉजिटिव का संचार होता है। वहीं वास्तु में कुछ एेसी बातों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें अगर घर में रखा जाए तो...

वास्तु और फैंगशाई में एेसी कई वस्तुओं का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से घर केी नैगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में पॉजिटिव का संचार होता है। वहीं वास्तु में कुछ एेसी बातों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें अगर घर में रखा जाए तो घर-परिवार पर नैगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है। तो आईए जानते हैं वास्तु के कुछ एेसे चिन्हों के बारे में जो यदि घर में हों तो किसी भी प्रकार का वास्तु दोष घर पर बुरा प्रभाव नहीं डाल पाता। यह वस्तुएं घर में रखने से नैगेटिव एनर्जी का अंत होता है और घर के दोषों के बुरे प्रभावों का नाश कर शुभ फल प्रदान करती है।


पहला– मंगल कलश
यह मिटटी या किसी पवित्र धातु का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा जाता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधा जाता है। इसे स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

 PunjabKesari
 

दूसरा- हाथ के निशान

घर के मेन गेट पर या उसके पास वाली दीवार पर महिलाओं को हाथ में हल्दी लेकर छापना चाहिए। ये निशान वास्तु में शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।

PunjabKesari
 

तीसरा- मछली
वास्तु में मछली को खुशहाली से जोड़ा जाता है और यदि यह चिन्ह जोड़े में हो तो और भी अच्छा होगा। मछली के प्रतिक चिन्ह को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक्वेरियम भी रख सकते हैं।

PunjabKesari

चौथ- ॐ 
ॐ का चिन्ह घर में रखने से एक ख़ास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो घर में रोगों को उतपन्न करने वाली ऊर्जा को नष्ट करती है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के पास, घर के मध्य में या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।

PunjabKesari

पांचवा- स्वस्तिक
यदि आप धन से सम्बंधित समस्या से परेशान रहते हैं। धन आता तो है लेकिन टिक नहीं पाता। इसके अलावा घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो आप स्वस्तिक का चिन्ह घर जरूर लाएं। इस चिन्ह को घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगा सकते हैं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!