Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 10:51 PM
जम्मू- कश्मीर के बारामूला में सोमवार शाम आतंकवादियों ने एक थाने पर ग्रेनेड फेंका दिया, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज शाम आतंकवादियों ने बारामूला के एक थाने पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक कांस्टेबल घायल हो गया।...
बारामूलाः जम्मू- कश्मीर के बारामूला में सोमवार शाम आतंकवादियों ने एक थाने पर ग्रेनेड फेंका दिया, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज शाम आतंकवादियों ने बारामूला के एक थाने पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक कांस्टेबल घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
आतंकवादियों का आज घाटी में थाने पर यह दूसरा ग्रेनेड हमला था। पुलवामा में सुबह इसी तरह के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक घायल हो गया।