Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 05:50 PM
जापान के गामागोरी शहर में एक मछली की वजह से प्रशासन को हाई अलर्ट जारी करना पड़ गया। लोगों को चेताने के लिए प्रशासन ने लाउडस्पीकर पर अनाउंसमैंट कराया कि इस मछली को खाने से बचें...
टोक्योः जापान के गामागोरी शहर में एक मछली की वजह से प्रशासन को हाई अलर्ट जारी करना पड़ गया। लोगों को चेताने के लिए प्रशासन ने लाउडस्पीकर पर अनाउंसमैंट कराया कि इस मछली को खाने से बचें। दरअसल जापान के एक सुपरमार्कीट ने गलती से फूगु मछली के 5 पैकेट्स बेच दिए थे। इस सुपरमार्कीट में मछली बेचने से पहले उसके लिवर नहीं निकाला गया था, जबकि इसमें एक विषैला तत्व पाया जाता है।
जैसे ही प्रशासन को ये बात पता चली वो हरकत में आया और लोगों को सावधान करने के इरादे से उस लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराई, जिसे मिसाइल अटैक के वक्त इस्तेमाल किया जाता है।प्रशासन ने मछली के 3 पैकेट्स को जब्त कर लिया है, मगर बाकी दो पैकेट्स नहीं मिले हैं। ऐसे में गामागोरी शहर में प्रशासन ने एइमरजेंसी वायरलैस सिस्टम के जरिए इस फूगु मछली को न खाने की सलाह दी है।
जापान में फूगु मछली काफी पसंद की जाती है और सर्दियों में ये सबसे महंगी डिशेस में से एक है। मगर इस मछली की चमड़ी, आंत और लिवर में एक तरह का जहरीला तत्व टेट्रोडोटॉक्सिन पाया जाता है जो जानलेवा होता है। जापान में शेफ को इसे पकाने के लिए पहले मंजूरी लेनी पड़ती है। इस मछली के लिवर को अगर आप खाते हैं तो लकवा मार सकता है, वहीं इससे सांस लाने में भी परेशानी हो सकती है और वक्त रहते ईलाज न मिला तो इंसान की मौत भी हो सकती है।