घर में रखेंगे इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान, दूर होंगी बड़ी-बड़ी समस्याएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 11:51 AM

keeping these small things in your mind will keep away big problems from house

घर में बरकत लाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। कोई पूजा-पाठ करता है तो कोई वास्तु के अनुसार घर बनवाता है। घर की स्थापना वास्तु सिद्धांत के अनुसार ही करनी चाहिए।

घर में बरकत लाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। कोई पूजा-पाठ करता है तो कोई वास्तु के अनुसार घर बनवाता है। घर की स्थापना वास्तु सिद्धांत के अनुसार ही करनी चाहिए। वर्तमान युग फैशन का युग है। प्राय: व्यक्ति अपने घर में तरह-तरह के जानवरों तथा भिन्न-भिन्न मुद्राओं में फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगाते हैं। रामायण या महाभारत के युद्ध की तस्वीरें भी लगाई जाती हैं, परंतु इनके संबंध में वे यह भली-भांति नहीं जानते कि उपरोक्त तस्वीरों के कारण भी मकान में कलह-अशांति का वातावरण उत्पन्न होता है। मनुष्य के मन और मस्तिष्क पर इन तस्वीरों का विपरीत प्रभाव पड़ता है। यदि तस्वीरें लगानी हैं तो सुंदर फूल-पत्तियों, मनमोहक दृश्यों व अहिंसक जानवरों की लगा सकते हैं। ईश्वर के सौम्य रूप की तस्वीर लगाना परिवार के लिए शुभ होता है। बैठक में सिंह, काली, हनुमान की तस्वीरें लगाना ठीक रहता है। इससे गलत व्यक्तियों या गलत आत्माओं का प्रभाव परिवार पर नहीं पड़ता। मृत पूर्वजों की तस्वीरें देवताओं  के साथ नहीं लगानी चाहिएं क्योंकि पूर्वज हमारे पूजनीय हो सकते हैं, परंतु देवताओं की जगह नहीं ले सकते। तस्वीरों को हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। एेसी ही कुछ और छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है। 

दर्पण चाहे कैसा ही क्यों न हो, घर में पूर्व या उत्तर की दीवार पर लगाना शुभ होता है।

 

घड़ी पूर्व, उत्तर और पश्चिम दिशा की दीवार पर लगानी शुभ होती है।

 

यदि घर में कोई बहुत दिनों से बीमार है तो उसे नैऋत्य कोण में सुलाएं।

 

कोर्ट केस की फाइल सर्वदा पूर्व दिशा अथवा ईशान कोण में रखें, इससे विजय लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

टैलीफोन आग्नेय कोण में रखें, वैसे ईशान दिशा को छोड़ कर कहीं भी रख सकते हैं।

 


टी.वी. को हमेशा अग्रि कोण में रखना श्रेष्ठ होता है। पूर्व ईशान, उत्तर ईशान मध्यम है।


गृहस्थ के घर में मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि की छाय पड़नी घर के वातावरण के लिए अच्छी नहीं होती।

 

गृहस्थ के घर पर किसी भी तरह के पीपल या बड़ वृक्ष की छाया पड़नी भी घर के सदस्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि जिस मकान पर इन वृक्षों की किसी भी रूप में छाया पड़ती है परिवार में आर्थिक कमी, रोग, कलह की परिस्थितियां बनती हैं।

 

घर से कुछ दूर पूर्व में बड़, दक्षिण में गूलर, पश्चिम में पीपल और उत्तर में पाकड़ का वृक्ष शुभ होता है। 

 


गृह के मध्य में किसी प्रकार का वृक्ष न लगाएं। यह अत्यंत अशुभ होता है। केवल तुलसी का वृक्ष लगाना ही शुभ होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!