अदालत के कटघरे में मुर्गे, मालिकों पर जुर्माना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 05:52 PM

madhya pradesh  court  laxman

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एक अदालत में आज मुर्गों की पेशी हुई। मालिकों द्वारा जुर्म स्वीकार कर जुर्माना भरने पर मुर्गे उन्हें सौंप दिए गए। आठनेर पुलिस ने भैंसदेही न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश तथागत याग्निक के समक्ष दो मुर्गों और उनके मालिकों...

बैतूल; मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एक अदालत में आज मुर्गों की पेशी हुई। मालिकों द्वारा जुर्म स्वीकार कर जुर्माना भरने पर मुर्गे उन्हें सौंप दिए गए। आठनेर पुलिस ने भैंसदेही न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश तथागत याग्निक के समक्ष दो मुर्गों और उनके मालिकों लक्ष्मण और बाबूराव को आरोपियों की तरह पेश किया। आरोपियों को चार दिन पहले जुआ अधिनियम के तहत पुलिस गिरफ्त में लिया गया था। 

अदालत में दोनों मुर्गा मालिकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। न्यायाधीश ने दोनों पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना किया और मुर्गे उनके हवाले कर दिए। आठनेर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि 14 जनवरी को सूचना के आधार पर ग्राम खैरी के बाजार पर छापा मारा, जहां लोग मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत के दांव लगा रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही दांव लगाने वाले लोग मुर्गों को छोड़ कर भाग निकले। इस दौरान आरोपियों की नौ मोटर साइकिलें, दो मुर्गे और एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाद में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया गया। सभी को आज अदालत में पेश किया गया। 

सूत्रों के मुताबिक हवालात में बंद इन दोनों मुर्गों के लिए दाना-पानी का इंतजाम पिछले कई दिन से पुलिस के ही जिम्मे था। पुलिस उनकी आवभगत में जुटी थी। क्षेत्र में गांव-गांव में लगने वाले हाट बाजारों में मुर्गे की लड़ाई पर जुआ खेला जाता है। इस खेल में लोग लाखों रुपए लगाते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!