Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 12:30 PM
ब्रिटेन के विशेष बल के एक कुत्ते को अफगानिस्तान में सैकड़ों सैनिकों की जान बचाने के लिए देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान के बराबर का पदक प्रदान किया गया है। 8 साल के इस फौजी कुत्ते का नाम माली है...
लंदनः ब्रिटेन के विशेष बल के एक कुत्ते को अफगानिस्तान में सैकड़ों सैनिकों की जान बचाने के लिए देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान के बराबर का पदक प्रदान किया गया है। 8 साल के इस फौजी कुत्ते का नाम माली है। यह बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल का है। इसे पीडीएसए डिकिन पदक प्रदान किया गया है, जो विक्टोरिया क्रॉस सम्मान के बराबर है।
अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान 2012 में माली ने तालिबान की ओर से बिछाए गए खतरनाक विस्फोटक को सूंघ लिया था और इससे सैकड़ों सैनिकों की जान बच गई थी। माली को संभालने वाले जवान डेनियल हैटले ने कहा, मुझे माली पर बहुत गर्व है। यह पुरस्कार सुरक्षा बल में माली की भूमिका की स्वीकारोक्ति है।