दुनिया भर में सुनाई दिए रहस्यमयी धमाके, अंतरिक्ष एजैंसियां अचंभे में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 12:43 PM

mysterious loud booms heard across the world

इन दिनों दुनिया के 64 अलग-अलग स्थानों पर रहस्यमयी धमाकों  को लेकर अंतरिक्ष एजैंसियां अचंभे में  हैं। इन धमाकों को लेकर  NASA को भी जानकारी नहीं है। पिछले एक साल में पृथ्वी की 64 अलग-अलग जगहों से आने वाली इन आवाजों का स्पष्ट वजह सामने नहीं आने से खुद...

लंदनः इन दिनों दुनिया के 64 अलग-अलग स्थानों पर रहस्यमयी धमाकों  को लेकर अंतरिक्ष एजैंसियां अचंभे में  हैं। इन धमाकों को लेकर  NASA को भी जानकारी नहीं है। पिछले एक साल में पृथ्वी की 64 अलग-अलग जगहों से आने वाली इन आवाजों का स्पष्ट वजह सामने नहीं आने से खुद नासा भी हैरानी में है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को अमरीका के अलाबाम्बा इलाके में लोगों ने एक जोरदार धमाका सुना। पुलिस ने बताया कि रात करीब 9 बजे यह धमाका इतना तेज था कि इसके आस-पास के कई घर हिल गए। हालांकि पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि धमाके जैसी यह आवाज किस कारण हुई है।
PunjabKesari
इसी तरह लंदन में भी एेसा धी धमाका सुना गया लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। लंदन  के बर्मिंघम अलाबाम्बा राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि यह आवाज किसी विमान या उल्का पिंड गिरने की हो सकती है। विभाग ने ट्वीट कर कहा- 'तेज आवाज सुनी गई। हमें रडार या उपग्रह पर कहीं किसी बड़ी आग या धुएं के संकेत नहीं मिले हैं। USGS पर भी भूकंप के संकेत नहीं मिले हैं।'

 इससे पहले 10 अक्तूबर को भी अमेरिका के इस इलाके में ऐसी ही आवाज सुनाई दी थी जिसके बाद लोग परेशान हो गए थे। कुछ लोगों का कहना था कि वह FA18 Hornet विमान के उड़ने की आवाज है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके 2 हफ्ते बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह की रहस्यमयी आवाजें सुनाई पड़ी थीं। उसी समय इस इलाके में उल्का पिंड भी देखा गया था। नासा के बिल कुक ने कहा कि इस तरह की आवाजों के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनका कहना है कि वैज्ञानिक इसके स्रोत के बारे में नए डाटा को लेकर लगातार अपनी खोज जारी रखे हुए हैं

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!