भारतीय संस्कृति पर मिस्र में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 06:14 PM

organizing photo exhibition in egypt on indian culture

मिस्र में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में मिस्र के एक फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीरों को शामिल किया गया है। यह प्रदर्शनी उस उत्सव का हिस्सा है जिसके तहत दोनों देशों के बीच 70 वर्ष से चले...

काहिरा: मिस्र में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में मिस्र के एक फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीरों को शामिल किया गया है। यह प्रदर्शनी उस उत्सव का हिस्सा है जिसके तहत दोनों देशों के बीच 70 वर्ष से चले आ रहे कूटनीतिक संबंधों पर प्रकाश डाला गया है।

कलर्स ऑफ इंडिया’’ शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मिस्र में भारत के दूत संजय भट्टाचार्य और इजिप्शियन सेंटर फॉर इंटरनेशनल कल्चरल कोऑपरेशन की संस्कृति मंत्री हेल्मी अल-नन्नम ने सोमवार को जमालेक में किया। मौलाना आजाद भारतीय संस्कृति केंद्र ने मिस्र के संस्कृति मंत्रालय के विदेशी सांस्कृतिक संबंध शाखा के साथ मिलकर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया।

यह प्रदर्शनी 13 जनवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में मिस्र के फोटोग्राफर मोना अब्देल करीम द्वारा खींची गई तस्वीरों की एक श्रृंखला प्रर्दिशत की गई है जिसमें मिस्र में होली का जश्न, पारंपरिक व समसामयिक कला रूपों और कैमरे में कैद की गई कई किस्म की भावनाओं से पूर्ण तस्वीरें शामिल होंगी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!