Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 03:59 PM
अमरीका के डलास में रहस्यमय परिस्थितियों में पिछले अक्तूबर में अपने घर के नजदीक मृत मिली 3 वर्षीय भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यू को गोद लेने वाले पिता पर आज ग्रांड जूरी ने हत्या का आरोप लगाया।
ह्यूस्टन: अमरीका के डलास में रहस्यमय परिस्थितियों में पिछले अक्तूबर में अपने घर के नजदीक मृत मिली 3 वर्षीय भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यू को गोद लेने वाले पिता पर आज ग्रांड जूरी ने हत्या का आरोप लगाया। बच्ची को एक साल से भी कम समय पहले भारतीय अनाथालय से गोद लिया गया था। वेस्ले मैथ्यू के खिलाफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को हत्या का आरोप लगाया गया, जिसमें उसे मौत की सजा तक हो सकती है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह घातक हिंसा को बताया गया है। उन्होंने बच्ची को बिहार के एक अनाथालय से गोद लिया था। शेरीन को गोद लेने वाली मां सिनी मैथ्यू (35) पर भी बच्ची को छोडऩे का आरोप लगाया गया है। यह जुर्म साबित होने पर उसे 2 से 20 साल तक की सजा हो सकती है और 10,000 अमरीकी डालर का जुर्माना भी लग सकता है।