रूस में हिंदू धर्म और भारतीयों का विरोध, धर्मगुरु ने मोदी से लगाई मदद की गुहार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 12:56 PM

spiritual guru shri prakash ji being harassed by radicals in russia

रूस में कुछ धार्मिक चरमपंथियों ने एक हिंदू धर्मगुरु  पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस का एक धार्मिक चरमपंथी संगठन हिंदू धर्म और भारतीयों का विरोध कर रहा है।

मॉस्कोः रूस में कुछ धार्मिक चरमपंथियों ने एक हिंदू धर्मगुरु  पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस का एक धार्मिक चरमपंथी संगठन हिंदू धर्म और भारतीयों का विरोध कर रहा है। कुछ दिन पहले इस संगठन के लोगों ने भारतीय मूल के धर्मगुरु प्रकाश जी को यह कहते हुए धमकाया कि, "रूस केवल ईसाइयों का देश है, यहां हिंदू धर्म नहीं चलेगा।" यही नहीं, संगठन के लोग आए दिन उनके आश्रम में घुस आते हैं और लोगों को धमकाते हैं।

बता दें कि धर्मगुरु प्रकाश जी 27 वर्षों से रूस में हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से यह संगठन उन्हें निशाना बनाए हुए हैं। इसके चलते प्रकाश जी ने यूट्यूब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मदद की गुहार लगाईं है। धर्मगुरु प्रकाश जी ने बताया कि, "अलैक्सजेंडर डोर्व्किन नाम का शख्स हिंदू धर्म को रूस से बाहर करने की धमकी उन्हें देता है। 2 नवम्बर को वह कुछ पुलिस की वर्दी पहने लोगों के साथ उनके आश्रम में घुसा और फर्जी रेड मारी।"

इसके बाद जब प्रकाश जी अपने बेटे के साथ इस घटना की शिकायत करने के लिए पुलिस के पास जा रहे थे तो उन्हें कुछ लोगों ने धमकाया व उनके साथ हाथापाई भी की। गौरतलब है कि अलैक्सजेंडर डोर्व्किन वही शख्स है जिसने 6 माह पहले रूस में हिंदू धर्म का विरोध करते हुए भगवत गीता को आग लगाई थी।  प्रकाश जी का आरोप है कि अलैक्सजेंडर हिंदू धर्म के खिलाफ लोगों को भड़का रहा है। उसने कई संगठन भी बना रखे हैं, जो आए दिन हिन्दुओं को धमकाते हैं।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!