भविष्यफल: सूर्य कहेंगे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को गुड बाय, संडे पर किसे मिलेगा सरप्राइज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 08:30 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 21.01.18 चंद्र कुंभ राशि व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। आज का विशेष उपाय: सौभाग्य प्राप्ति हेतु सूर्य को इत्र मिले जल से अर्घ्य दें। आज का महामंत्र:...

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 21.01.18 चंद्र कुंभ राशि व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


आज का विशेष उपाय: सौभाग्य प्राप्ति हेतु सूर्य को इत्र मिले जल से अर्घ्य दें।


आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय शंखाय नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से सौभाग्य प्राप्त होता है।


मेष: संडे पर इच्छित कामनाएं पूरी होंगी। प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनैस में बढ़ोतरी होगी। लघु यात्रा के योग हैं।


वृष: संडे पर आलस्यवश जरूरी काम पैंडिंग रहेंगे। मित्रों के मिलने की खुशी होगी। घरेलु समस्याएं फाइनेंशियल दिक्कतें पैदा करेंगे।


मिथुन: घर के साज-सामान पर खर्च होगा। फाइनेंशियल प्रयासों में सफल रहेंगे। वाद-विवाद होने का डर है। अतः चुप्पी बनाए रखें।


कर्क: संडे पर दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। मन की चंचलता वश अनावश्यक विवाद होगा। 


सिंह: संडे पर सभी काम आसानी से बनेंगे। भीतरघात के योग हैं। अचानक कार्यों में रुकावटे आएंगी। फाइनैंशल प्रॉब्लम हल होगी। 


कन्या: शारीरिक कष्ट के योग हैं। जंक फूड खाने से बचें। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करेंगे। एकत्रित धन को इन्वेस्ट करने से इनकम बढ़ेगी। 


तुला: रिश्तों से कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा। कठिनाई के दौर से मुक्ति मिलेगी।


वृश्चिक: संडे पर इच्छित चीजें मिलेंगी। पर्सनैलिटी प्रभावशाली बनेगी। बातचीत के दौरान उलझेंगे। एकाएक अप्रिय स्थितियां टलेंगी। 


धनु: संडे पर मित्रों संग समय पार्टी करेंगे। रूटीन काम में रुकावटें आएंगी। चिंताएं घटेंगी। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा। 


मकर: परिजनों से विवाद के संकेत हैं स्वयं पर नियंत्रण रखें। जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। परिश्रम के बल पर लाभ होगा।


कुंभ: रविवार के दिन लघु यात्रा के योग हैं। ठाटबाट हेतु खरीदारी करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से रुकावटें हटेंगी। ज्ञान क्षेत्र समृद्ध होगा। 


मीन: संडे पर सौदों में तत्काल लाभ होगा। लेन-देन की चिंता रहेगी। लाभार्जन होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। टैंशन खत्म होगी। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com



 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!