Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 08:29 PM
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी मंगेतर के साथ शादी से पहले कथित रूप से बलात्कार किया तथा शादी से 5 दिन पूर्व उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस घटना से आहत युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया...
नोएडा: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी मंगेतर के साथ शादी से पहले कथित रूप से बलात्कार किया तथा शादी से 5 दिन पूर्व उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस घटना से आहत युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 में रहने वाली युवती की शादी दिल्ली के मोती बाग के रहने वाले नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिमन्यु सिंह के साथ तय हुई थी। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु 20 नवंबर को सेक्टर 12 स्थिति अपनी मंगेतर के घर आया। उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसके बाद रविवार को उसने शादी करने से इंकार कर दिया। 30 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। इस बात से आहत प्रिया ने कल जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजीव कुमार ने बताया कि जब पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया तब उसने पुलिस को आपबीती बताई। इस मामले में थाना सेक्टर 24 में युवती के पिता ने उसके मंगेतर के खिलाफ बलात्कार एवं दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।