दिवाली पर पटाखे तो छुड़ाएं पर सावधानी से

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 12:07 PM

burn the firecrackers on diwali but be careful

मन में असीम उत्साह उमंग लिए हुए दीपावली के त्यौहार का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण होता है। इस खुशी में चार-चांद लगाने के लिए पटाखे तो अवश्य छुड़ाएं परंतु

मन में असीम उत्साह उमंग लिए हुए दीपावली के त्यौहार का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण होता है। इस खुशी में चार-चांद लगाने के लिए पटाखे तो अवश्य छुड़ाएं परंतु सावधानी को ताक पर रखें। आइए जानें सावधानी से पटाखे कैसे छुड़ाएं :


पटाखे छुड़ाते समय चुस्त, सूती या मोटे कपड़ों का चयन करें। ढीले व सिंथेटिक कपड़ों का प्रयोग कतई न करें। महिलाएं खुले बाल रख कर पटाखे न छुड़ाएं। आंखों की सुरक्षा के लिए बिना पावर का चश्मा पहनें। 


पटाखे छुड़ाते समय चप्पल अवश्य ही पहनें। नंगे पैर चिंगारी से जल सकते हैं। फुलझड़ी जल जाने के बाद पानी की बाल्टी में डालें।


चूंकि घर में पटाखे छुड़ाने से दुर्घटना की संभावना रहती है, इसलिए पटाखे घर में न छुड़ाकर खुले स्थान पर छुड़ाएं और इस बात का ध्यान रखें कि पटाखे छुड़ाते समय कोई आस-पास न हो।


पटाखे छोड़ते समय दूर से ही माचिस या मोमबत्ती जलाएं। पटाखे के तुरंत न जलने पर तत्काल निरीक्षण कभी न करें। यह घातक हो सकता है। 


कई लोग अपनी बहादुरी प्रदूशित करने के लिए हाथ से पटाखे जलाकर फैंकते हैं, परन्तु वे यह नहीं जानते कि वे बहादुरी का नहीं, अपनी मूर्खता का प्रदर्शन कर रहे होते हैं और दुर्भाग्यवश पटाखा हाथ पर छूट जाने पर सारी शेखी धरी रह जाती है।


उड़न आतिशबाजी को छुड़ाते समय उनकी दिशा पर पूरा ध्यान दें कि दिशा सीधी हो अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।


कुछ लोग पटाखों के ऊपर टीन का डिब्बा या मग जैसी चीजें रख देते हैं, जिससे पटाखा फटते ही डिब्बा बहुत ऊंचा उड़कर नीचे गिरता है। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह डिब्बा किसी व्यक्ति के ऊपर गिरकर दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। 


कुछ लोग मजाक में किसी जानवर की पूंछ में पटाखे की लड़ी बांधकर जला देते हैं, जिससे वह अपना नियंत्रण खो कर भागता है। वह भागता हुआ जानवर स्वयं झुलसने के अलावा किसी व्यक्ति को भी रौंद सकता है, इसलिए ऐसे मजाक नहीं करने चाहिए। 


इस तरह थोड़ी-सी सावधानी रखते हुए हम दीपावली का ढेर सारा आनंद उठा सकते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!