दुनिया की इन 10 इमारतों में कलाकारी का है अनोखा संगम (pics)

Edited By ,Updated: 20 Jun, 2016 03:20 PM

these 10 buildings are a combination of art in the world

जब व्यक्ति ने इस धरती पर जन्म लिया तो उस समय इंसान को कुछ समझ नहीं थी,लेकिन धीरे-धीरे तकनीक इतनी बढ़...

जब व्यक्ति ने इस धरती पर जन्म लिया तो उस समय इंसान को कुछ समझ नहीं थी,लेकिन धीरे-धीरे तकनीक इतनी बढ़ गई है कि इंसान ने बेहद खूबसूरत इमारतों को बनाने के लिए कला और संस्कृति का सहारा लिया। इंसान ने प्राचीन समय से लेकर वर्तमान तक बेहद खूबसूरत और आकर्षक इमारतें बनाईं है, जो अाज वास्तुकला और खूबसूरती के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ इमारतों के बारे में बता रहे हैं, जिनको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
 
 
1. Castello Di Sammezzano(Italy)
 
इटली की Castello Di Sammezzano इमारत की छत पर मोर के रंगों का बेहद खूबसूरत समायोजन है। इसको Ferdinando Panciatichi Ximenes d’Aragona ने कड़ी मेहनत से बनाया गया है, जिसे पूरी दुनिया से लोग देखने आते हैं।
 
 
2. Ely Cathedral(Cambridgeshire)
 
 
कैम्ब्रिजशायर में बनी इली कैथेड्रल इमारत के बीचो-बीच Octagonal Tower लटका हुआ है, जो बिल्कुल 5 कोनों के सितारे जैसा लगता है। इस इमारत को 1334 में खोजा गया था। ये मध्यकालीन युग की सबसे बड़ी इमारत है।
 
3. Solna Centrum Metro Sation(Stockholm)
 
स्टॉकहोम में स्थित Solna Centrum Metro Sation अंडरग्राउंड स्टेशन है, जिसकी  छत को रात के लाल रंग को खूबसूरती के साथ चित्रित किया गया है।
 
 
4. Grand Central Station(New York)
 
 
न्यूयॉर्क के Grand Central Station की छत पर मध्यकालीन युग के खगोलीय मैप्स को दर्शाया गया है।अाप यह जान कर हैरान होगें कि इसकी छत पर नीले-हरे रंग के बेस के सोने की परत को इस्तेमाल करके बनाया गया है, जो बिल्कुल नीले आसमान के तरह दिखाई देता है।
 
5. Shah Mosque(Isfahan)
 
 
इस मस्ज़िद को भट्टी में पकाई ईंटों से बनाया गया है। बेहद पुरानी होने के कारण इस मस्जिद की दीवारों में दरार पड़ गई है। इसकी छत पर रंग-बिरंगी टाइल्स के उपयोग से सुन्दर नक़्क़ाशी की गई है, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।
 
6. Haesley Nine Bridges Golf Club House(South Korea)
 
 
दक्षिण कोरिया के इस Haesley Nine Bridges Golf Club House की छत को बांस से बनाया गया है। गर्मी में यह प्राकृतिक कूलर का काम करता है।
 
7. San Pantalon(Venice)
 
 
वेनिस में स्थित San Pantalon की छत पर दुनिया की सबसे बड़ी कैनवास पेंटिंग बनी हुई है। इसकी चित्रकारी को देखकर ऐसा लगता है कि यह छत किसी की भी पहुंच से बाहर है।
 
8. Hall of Prayer for Good Harvests(Beijing)
 
 
बीजिंग में बने इस हॉल को उस दौरान बनाया गया था। इस त्रिकोण शेप की इमारत की खासियत है कि ये पूरे साल के घंटों, दिनों, महीनों और मौसमों को दर्शाती है।
 
9. St Stephen Walbrook(London)
 
 
लंडन का St Stephen Walbrook बाहर से देखने पर बहुत ही मामूली सा लगता है, लेकिन अंदर से यह 17वीं सदी के एक वास्तुशिल्प का अनूठा नमूना है। इसकी संरचना बहुत ही मनमोहक लगती है।
 
10. The Palace of Mysore(Karnataka)
 
 
कर्नाटक शहर के दिल में बसे Mysore Palace की नक़्क़ाशी और चित्रकारी बहुत ही सुन्दर है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस शहर की सड़कें ऐसी प्रतीत होती हैं, मानो वो महल से ही बाहर निकल रही हों।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!