दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका का निधन

Edited By ,Updated: 30 Apr, 2016 03:07 PM

digvijay singh karnika singh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका सिंह का शुक्रवार सुबह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। कर्णिका लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका सिंह का शुक्रवार सुबह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। कर्णिका लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

कर्णिका का इलाज अमेरिका में भी चला। पिछले साल दिग्विजय सिंह कैंसर से पीड़ित अपनी बेटी को देखने अमेरिका भी गए थे। इसके बावजूद उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं आया था। जिसके बाद कर्णिका को देश वापस लाया गया था और सकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब 5:15 बजे कर्णिका ने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि कर्णिका के शव को अहमदाबाद ले जाया जाएगा, जहां उनका ससुराल है। आपको ये भी बताते चलें कि दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा जिनका साल 2013 में निधन हो गया था से चार बेटियां और एक बेटा है। कर्णिका चार बहनों में सबसे छोटी थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!