सिगरेट से दागता था खरीदार, रूला देगी एक बेटी के साथ हुए जुल्म की दास्तां!(Pics)

Edited By ,Updated: 02 Sep, 2016 06:33 PM

indore men burn her private parts with cigratte

मध्यप्रदेश के इंदाैर शहर में एक बेटी के साथ हुए जुल्म की दास्तां अापकाे भी रूला देगी।

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदाैर शहर में एक बेटी के साथ हुए जुल्म की दास्तां अापकाे भी रूला देगी। अाप भी खुद से ये सवाल करने पर मजबूर हाे जाएंगे कि काेई इंसान इतना क्रूर कैसे हाे सकता है। लेकिन ये भी एक कड़वा सच है कि कलयुग में इंसान हैवान बन चुका है, जिसके मन में रहम नाम की काेई चीज ही नहीं है। क्याेंकि अगर एेसा हाेता, ताे इस लड़की पर यूं सितम ना हाेता।

जवां बनाने के लिए लगाए इंजेक्शन
जानकारी के मुताबिक, अमरावती की रहने वाली ये लड़की 10वी में थी, जब उसके माता-पिता गुजर गए। उसके नाना-नानी ने उसे एक हॉस्टल में रख दिया था, जहां से निकालकर उसकी मौसी ने उसे मुमताज नाम की एक महिला को 70 हजार रुपए में बेच दिया। ये महिला उसे बेचने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर लेकर घूमती रही, परंतु दुबली-पतली और मासूम होने के कारण कोई उसे लेने को तैयार नहीं था। इस पर महिला ने अपने बेटे इमरान के साथ मिलकर उसे जवान बनवाने के इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए। 

सिगरेट से दागता था राहुल
15 साल की ये लड़की जब 20 साल की दिखने लगी, ताे महिला ने उसे खातेगांव, जिला देवास के रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी राहुल काे बेच दिया। राहुल पिछले 5 साल से उस पर लगातार जुल्म ढा रहा था। उसे घर के पीछे वाले कमरे में बंद कर रखा था, जहां से उसे खिड़की के बाहर झांकने की भी इजाजत नहीं थी। राहुल हैवानों की तरह उससे पेश अाता था और ज्यादा गुस्सा अाने पर उसके नाजुक अंगाें को सिगरेट से दागता था।

लड़की के चीखने से खुली पाेल

एक दिन पड़ोसियों ने लड़की के चीखने की आवाज सुनी, जिससे घर में लड़काे हाेने का खुलासा हुअा। इससे नाराज राहुल ने उसे घर से निकाल दिया। तब पुलिस तक बात पहुंचने पर राहुल उसे वापस रखने को तैयार हो गया। उस समय शबनम ने पुलिस को पूरी बात नहीं बताई थी। 

पुलिस के उड़े हाेश

खबर के मुताबिक, जब पिछले हफ्ते शबनम ने खुद को जलाने की कोशिश की, ताे पुलिस ने एक महिला अधिकारी को बुलाकर उसकी काउंसलिंग करवाई। उसकी कहानी सुनकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। राहुल की दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। शबनम की शिकायत पर पुलिस ने राहुल, उसके पिता राजू सेठी और उसे बेचने वाली मुमताज के लड़के इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुमताज अभी फरार है। बुधवार को कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!