Edited By ,Updated: 01 Dec, 2015 05:08 PM
मध्यप्रदेश के रीवा शहर में प्रेमी की मौत की खबर सुन एक प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा था।
भोपाल: मध्यप्रदेश के रीवा शहर में प्रेमी की मौत की खबर सुन एक प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा था। मृतक शादीशुदा था और उसकी 6 वर्ष की एक बेटी है।
वहीं, युवती काजल मिश्रा पुत्री रमेश मिश्रा कानपुर की रहने वाली है। वह रीवा में अपने जीजा के यहा भांजे के जन्मदिन पर आई थी।
दरअसल, रीवा के सिविल लाइन थानांतर्गत पडऱा थाने में पदस्थ सिपाही विपिन अग्निहोत्री ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी सुबह उसके परिजनों को तब पता चली, जब वे उसके कमरे में गए।
घटना की जानकारी लगते ही आसपड़ोस के लोग विपिन के घर जमा हो गए। तभी उन्हें खबर मिली कि, पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने भी रात को ही फांसी लगाई है। दोनों घटनाओं में आधा घंटे का अंतर था। विपिन मूलरूप से सतना जिले के रामबघेलान तहसील के कर्रा गांव का रहने वाला था। उसे करीब 9 महीने पहले ही अपने पिता की नौकरी अनुकंपा में मिली थी।