Edited By ,Updated: 26 May, 2016 06:44 AM
भारत में अमरीका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने आज कहा कि भारत और यहां के लोगों से संबंध मजबूत बनाने के उद्देश्य से वह यहां काफी यात्राएं करते हैं।
भोपाल: भारत में अमरीका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने आज कहा कि भारत और यहां के लोगों से संबंध मजबूत बनाने के उद्देश्य से वह यहां काफी यात्राएं करते हैं। इससे उन्हें राज्यों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। भोपाल में स्थित एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताजुल मसाजिद का अवलोकन करने के बाद वर्मा ने कहा, ‘‘निवेश और स्वच्छ ऊर्जा के दृष्टिकोण से राज्यों के बारे में जानने, लोगों से मिलने और संबंधों को मजबूत करने के लिए मैं अधिक से अधिक यात्राएं करता हूं।
सरकारी अधिकारियों से मिलता हूं। इससे हमें नई दिल्ली में अपना काम करने में काफी मदद मिलती है।’’ देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे वर्मा ने कहा, ‘‘इससे राज्यों में क्या हो रहा है तथा लोगों से मिलने-जुलने से उन्हें जानने-समझने का मौका मिलता है।’’