Edited By ,Updated: 02 Oct, 2016 05:40 PM
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक तेज गति से जा रही यात्री बस के खराब सड़क मार्ग...
विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक तेज गति से जा रही यात्री बस के खराब सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर नदी में गिरने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक इस बस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और जबकि 17 लोगों को बचा लिया गया है। लेकिन अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबी बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि शमशाबाद से लटेरी जा रही यह बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। घायलों को शमशाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल बचाव कार्य में लगा हुआ है। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।