Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jun, 2020 10:05 AM
जब व्यक्ति का मुश्किल समय आता है तो वह उनसे छुटकारा पाने के लिए हर संभव प्रयास करता है और उस दौर को खत्म करने के लिए वह तंत्र, उपाय और अन्य चक्रों में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Rashi anusar mantra: जब व्यक्ति का मुश्किल समय आता है तो वह उनसे छुटकारा पाने के लिए हर संभव प्रयास करता है और उस दौर को खत्म करने के लिए वह तंत्र, उपाय और अन्य चक्रों में पड़ जाता है। कई बार व्यक्ति इतने सारे ज्योतिष उपायों के बारे में जानकर दुविधा में पड़ जाता है कि कौन सा उपाय अपनाएं और कौन सा नहीं। वह जो उपाय अपना रहा है वह उसके ग्रहों के अनुकूल है या प्रतिकूल। इस कशमकश से बचने के लिए राशि अनुसार मंत्रों का जाप करने से बहुत सारी मुश्किलें हल हो सकती हैं और खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है। यदि मनुष्य मंत्रों का उच्चारण अपनी राशि अनुसार करे तो उसे विशेष फल अवश्य मिलता है। यकीन न हो तो आजमा कर देखें
मेष : ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:
वृषभ : ॐ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम:
मिथुन : ॐ क्लीं कृष्णायै नम:
कर्क : ॐ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम:
सिंह : ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदधारायै नम:
कन्या : ॐ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:
तुला : ॐ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:
वृश्चिक : ॐ नारायणाय सुरसिंहायै नम:
धनु : ॐ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:
मकर : ॐ श्रीं वत्सलायै नम:
कुंभ : ॐ श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:
मीन : ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम: