शुभ फल की प्राप्ति हेतु करें चार रविवार ये उपाय

Edited By ,Updated: 25 Sep, 2016 11:19 AM

surya dev

सूर्य देव पंचदेवों में बहुत महत्वपूर्ण हैं। रविवार के दिन सूर्यपूजा का विधान है। रविवार के दिन सूर्य पूजा करने से सूर्यदेव व्यक्ति को लंबी उम्र

सूर्य देव पंचदेवों में बहुत महत्वपूर्ण हैं। रविवार के दिन सूर्यपूजा का विधान है। रविवार के दिन सूर्य पूजा करने से सूर्यदेव व्यक्ति को लंबी उम्र प्रदान करते हैं। सूर्यदेव की कृपा से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है अौर गरीबी से छुटकारा मिलता है। वैसे तो प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए लेकिन रविवार के दिन इसका विशेष महत्व है। यदि चार रविवार सूर्यदेव को अर्घ्य दें तो शुभ फल मिलता है।  

 

तांबे के पात्र में जल भरकर गुड़ मिलाकर चार रविवार अर्घ्य दें। इस दौरान ऊँ वरूणाय नमः मंत्र का जाप करें। सूर्य देव को केले और चावल के साथ ही चावल की खीर समर्पित की जाए तो वे शुभ फल प्रदान करते हैं। सूर्यदेव को भोग लगाकर खीर गरीबों अौर पारिवारिक सदस्यों को खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। जिस जातक पर सूर्यदेव की कृपा हो जाती है उसे सरकारी सेवा क्षेत्र में लाभ मिलता है। उसके मान-सम्मान में बढ़ौतरी होती है। 

 

सूर्यदेव को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है। सूर्यदेव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रविवार के दिन सूर्यपूजा करने से शुभ फल मिलता है। रविवार के दिन स्नान आदि कार्यों से निवृत होकर श्वेत वस्त्र पहनकर सूर्यदेव को नमन करने अौर उन को कनेर, चमेली का पुष्प और कुमकुम समर्पित करने से लाभ मिलता है। नवग्रह मंदिर में जाकर दान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!