अंडरआर्म की डार्कनेस को दूर करने के घरेलू उयचार (pics)

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2016 02:21 PM

home remedies to remove underarm darkness

र्मियों के मौसम में ज्यादातर लड़कियां गर्मी से बचने के लिए स्लीवलेस कपड़े पहनना पसेद करती हैं। पर अंडरआर्म की डार्कनेस होने के कारण...

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लड़कियां गर्मी से बचने के लिए स्लीवलेस कपड़े पहनना पसेद करती हैं। पर अंडरआर्म की डार्कनेस होने के कारण वह एेसे कपड़ें नहीं पहन पाती क्योंकि अंडरआर्म का यह कालापन देखने में बहुत ही बदसूरत लगता है। इसलिए अाज हम अापको अंडरआर्म की डार्कनेस को दूर करने के लिए घरेलू उयचारों के बारे में बताएगें। 

 

- नींबू

अंडरआर्म की डार्कनेस दूर करने के लिए अाप घर पर 2-3 दिन  लगातार नींबू लेकर 10 से 15 मिनट कर अपने अंडरआर्म की मसाज करें अौर बाद में ठंडे पानी से साफ कर लें। 

 

- चीनी

डार्कनेस को हटाने के लिए अाप दिन में दो बार चीनी और पानी का मिश्रण बना कर अंडरआर्म पर लगाएं। एेसा करने से डार्कनेस तो दूर होगी ही साथ ही अापकी त्वचा में चमक अा जाएगी। 

 

- बेकिंग सोडा

अंडरआर्म पर बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना कर मसाज करें। इसे लगाने से अंडरआर्म की डार्कनेस धीरे-धीरे हल्की हो जाती है। 

 

- दूध

अाप घर पर दूध में केसर मिला कर भी अंडरआर्म में लगा सकती हैं। इसे लगाने से डार्कनेस जल्दी खत्म हो जाती है।

 

- आलू 

अंडरआर्म का कालापन दूर करने के लिए अाप आलू की स्लाइस को भी अंडरआर्म पर रगड़ सकती हैं।

 

- खीरा

डार्कनेस को कम करने के लिए अाप खीरे के जूस में नींबू का जूस और नमक मिला कर अंडरआर्म की मसाज करें।

 

- संतरे के छिलकें

अंडरआर्म की डार्कनेस को हटाने के लिए पहले संतरे के छिलकों को सूखा कर पाउडर बना लें। बाद में इसमें गुलाब जल और दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें अौर अंडरआर्म पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से साफ कर लें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!