Edited By ,Updated: 15 Dec, 2016 09:34 PM
मुंबई पुलिस ने तिलकनगर इलाके ने एक कार से 10.10 करोड़ रुपए बरामद किए है। इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
मुंबई: मुंबई पुलिस ने तिलकनगर इलाके ने एक कार से 10.10 करोड़ रुपए बरामद किए है। इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है इनमें 10 करोड़ पुराने 500 के नोटों में है जबकि 10 लाख 2000 को नोटों में है। हालांकि कार में बैठे लोगों के मुताबिक यह पैसा वैधनाथ अर्बन बैंक का है। मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर बरामद किए, पुलिस ने कार सवार लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी तुरंत आयकर विभाग को दे दी है।