हाफिज सईद  का संगठन कश्मीर में मनाएगा 10 दिन का एकता समारोह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 12:23 PM

10 day unity ceremony will celebrate in kashmir

जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमला के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने आज कहा कि उसका समूह दो फरवरी से 10 दिन का कश्मीर एकजुटता अशरा (दस दिन) मनाएगा।

 लाहौर/श्रीनगर : जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमला के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने आज कहा कि उसका समूह दो फरवरी से 10 दिन का कश्मीर एकजुटता अशरा (दस दिन) मनाएगा। सईद ने कहा, हम कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए समूचे पाकिस्तान में रैलियां, सम्मेलन और सेमिनार करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दिसंबर 2008 के प्रस्ताव 1267 के तहत सईद सूचीबद्ध है। उसे पाकिस्तान में नवंबर में ही नजरबंदी से रिहा किया गया।

अमेरिका के वित्त विभाग ने उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया हुआ है और अमेरिका ने 2012 से उस पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि सईद की जमात उद दावा लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख संगठन है जो मुंबई हमले के लिए कसूरवार है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!