आश्रम स्कूल में छात्राओं के साथ रेप, मामले में SIT गठित

Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 02:22 PM

13 year old girl was pregnant

महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित एक आश्रम स्कूल में 13 साल की एक मासूम के प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित एक आश्रम स्कूल में 13 साल की एक मासूम के प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की खुलासा किया है कि स्कूल में अन्य कई बच्चियों का यौन शोषण हुआ। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आश्रम के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं महाराष्ट्र के डीजीपी ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। मामला बुलढाणा के खामगांव का है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आश्रम स्कूल में रह रही एक 13 साल की लड़की दीवाली की छुट्टी पर अपने घर गई थी, एक दिन अचानक लड़की के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने परिजनों को लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। परिजनों ने जब इस बारे में पीड़ित लड़की से पूछा तो उसने सारी बात बताई।

पीड़ित लड़की ने बताया कि आश्रम में रह रही कई लड़कियों के साथ रेप किया गया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फौरन आश्रम के 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने गुरुवार रात 4 और लोगों को गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में संस्था के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक और कुछ कर्मचारी शामिल हैं। वहीं बच्चियों के साथ यौन शोषण का मुख्य आरोपी कर्मचारी इत्तू सिंह पवार अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि पहले भी कई छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन और महिला शिक्षकों से यौन शोषण की शिकायत की थी।मगर छात्राओं की इस गंभीर शिकायत को स्कूल प्रबंधन ने दरकिनार कर दिया था। बता दें कि कथित आश्रम स्कूल लड़कियों के लिए चलाया जाता है। इस स्कूल में आदिवासी और गरीब लड़कियां पढ़ाई के लिए आती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!