2014 से लापता थीं 2 सहेलियां, पुलिस को मिलीं तो खुला ये राज

Edited By ,Updated: 10 Feb, 2017 04:13 PM

2 girls were missing from 2014

वर्ष 2014 से लापता दो लड़कियां जयपुर में मिली हैं, जो वहां पिछले ढाई वर्षों से एकसाथ रह रही थीं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) मिलिंद महादेव दुंबेरे ने बताया, ‘‘एक लड़की दिल्ली की है जबकि दूसरी राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है।

नई दिल्ली: वर्ष 2014 से लापता दो लड़कियां जयपुर में मिली हैं, जो वहां पिछले ढाई वर्षों से एकसाथ रह रही थीं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) मिलिंद महादेव दुंबेरे ने बताया, ‘‘एक लड़की दिल्ली की है जबकि दूसरी राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है। दोनों 6 नवंबर, 2014 से लापता थीं।’’ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जयपुर में दोनों का पता स्वरूप नगर थाने की एक टीम ने लगाया। वे दोनों शहर में किराए के एक मकान में रह रही थीं। दोनों की उम्र लगभग 20 साल के आसपास की है।

दुंबेरे ने बताया कि दिल्ली की लड़की अपनी सहेली के साथ रहने के लिए जयपुर गई, जहां दोनों को नौकरी मिल गई। एक लड़की एक निजी कंपनी में अकाऊंटेंट का काम करती है जबकि दूसरी टेली-कॉलर का काम करती है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार वालों से मिलाने के बावजूद दोनों लड़कियां एकसाथ रहने की इच्छा जता रही हैं। उनके परिवार उन्हें अलग रहने के लिए कह रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक लड़की ढीले-ढाले कपड़ों में लड़कों की तरह है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!