Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 08:34 PM
वुशु स्टर्स 2018 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत की 24 सदस्यों की टीम मास्को रवाना हुई है जिसमें जम्मू कश्मीर से भी चार खिलाड़ी शामिल हैं।
जम्मू: वुशु स्टर्स 2018 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत की 24 सदस्यों की टीम मास्को रवाना हुई है जिसमें जम्मू कश्मीर से भी चार खिलाड़ी शामिल हैं। इन चारों खिलाडिय़ों ने आरंभिक दौर के मुकबाले जीतकर अपनी सीट पक्की की है। यह प्रतियोगिता 22 फरवरी तक चलेगी।
जम्मू कश्मीर से जो चार खिलाड़ी गये हैं उनमें राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के पदक विजेता अभिषेक, हाशिम अशरफ, मुहम्मद उमर और आबिद भाग शामिल हैं। जम्मू में स्कूल गेम्स में हाशिम अशरफ, मुहम्मद उमर और आबिद ने रजत पदक जीते थे। मास्को में होने जा रही प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, फ्रांस, इटली, इंडोनेशिया, वियतनाम देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।