Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 06:42 PM
नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन अलग-अलग ऑपरेशनों के तहत 4 किलोग्राम चरस, 105 ग्राम हिरोइन और 1960 बोतलें मैैक्स कॉफ टी की पकड़ी हैं।
जम्मू: नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन अलग-अलग ऑपरेशनों के तहत 4 किलोग्राम चरस, 105 ग्राम हिरोइन और 1960 बोतलें मैैक्स कॉफ टी की पकड़ी हैं। इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला से पांच किलोग्राम चरस मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार एसआई विरेन्द्र सिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान एक महिला को पुलिस से बचकर भागते देखा। उन्होंने उसके पीछे महिला पुलिस लगाई तो तलाशी के दौरान आरोपी महिला से पांच किलो चरस मिली। महिला की पहचान पोनी देपी पत्नी जगदीश राज निवासी बनी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ऑपरेशन में इंसपेक्टर अनिल शर्मा ने रेडियो स्टेशन कठुआ के पास एक आदमी को पकड़ा जिससे 105 ग्राम हिरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान मोहम्मद अशरफ पुत्र अब्दुल हमीद निवासी आच्छिन कश्मीर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने माना की वे ड्रग्स को कठुआ में बेचने के लिए लेकर आए थे। वहं डिप्टी एसपी कठुआ शमशेर सिंह के नेतृत्व में रावी दरिया पर एक नाके के दौरान 1960 बोतलें मैक्स कॉफ टी की पकड़ी गईं। इस संदर्भ में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।