54 साल बाद इस चीनी सैनिक की होगी 'घर वापसी', रास्ता भटक आ गया था भारत

Edited By ,Updated: 04 Feb, 2017 10:59 AM

54 years later  the chinese troops would return home

चीनी सैनिक1963 में सीमा पार कर भारत में घुस आया था, अब 54 साल बाद उसकी घर वापसी की उम्मीद परवान चढ़ने लगी है।

नई दिल्ली: चीनी सैनिक1963 में सीमा पार कर भारत में घुस आया था, अब 54 साल बाद उसकी घर वापसी की उम्मीद परवान चढ़ने लगी है। भारत में आने के बाद 50 साल से भी ज्यादा समय होने पर पहली बार उसकी अपने भाई से बात हो पाई। वहीं चीन की तरफ से कहा गया है कि वह भारत के साथ मिलकर उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा है। इस सैनिक का नाम वांग ची है। चीनी मीडिया की तरफ से कहा गया है कि वांग के वापस लौटने से दोनों देशों के आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। वांग को भारत में राज बहादुर के नाम से जाना जाता है।

भटक गया था रास्ता
77 वर्षीय वांग जनवरी 1963 में रास्ता भटक गया और पहाड़ों जंगलों से गुजरते हुए भारत के तवांग इलाके में चला गया, जो अरूणाचल प्रदेश में है। वहां उसे भारतीय रेड क्रॉस की जीप मिली, जिन्होंने उसे भारतीय सेना के हवाले कर दिया। भारत के अफसर कहते हैं कि वांग गैर-कानूनी ढंग से भारत में घुसा था। वांग ने कई साल भारतीय जेलों में गुजारे। फिर 1969 में अदालत के फैसले के बाद उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस उसे मध्य प्रदेश के तिरोदी गांव लेकर चली गई। वांग तब से इसी गांव में रह रहा है।

वांग के भारत में तीन बच्चे
वांग ने भारत सरकार और बीजिंग से इजाजत मांगी थी कि वह चीन जाकर अपने भाई-बहनों से मिल सके। वांग का मामला भारत और चीन दोनों के लिए ही काफी उलझा हुआ है। यहां उसकी शादी हो चुकी है और तीन भी बच्चे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि हम इस मामले को लेकर गृह मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!