Edited By ,Updated: 22 Apr, 2017 12:33 AM
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन को विकास कार्य के लिए आठ करोड़ रुपए दिए गए हैं, जहां...
सचाना (अहमदाबाद): केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन को विकास कार्य के लिए आठ करोड़ रुपए दिए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बचपन के दिनों में चाय बेचा करते थे। रेल राज्य मंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मेहसाणा जिले के वडनगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए आठ करोड़ की राशि मंजूर की गई है।’’
सिन्हा आज सचाना गांव में इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले मोदी अकसर कहा करते थे कि अपने बचपन के दिनों में वह अपने पिता के साथ वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। वडनगर मोदी का जन्मस्थान भी है।