Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 05:29 PM
उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब की यात्रा कर वापस लौट रहे 8 सिख यात्री अचानक लापता हो गए है। जानकारी के अनुसार 8 लोगों में से 2 यात्री एनआरआई हैं...
चमोली: उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब की यात्रा कर वापस लौट रहे 8 सिख यात्री अचानक लापता हो गए है। जानकारी के अनुसार 8 लोगों में से 2 यात्री एनआरआई हैं , जोकि 6 जुलाई को हेमकुंड के दर्शन करने के बाद से गायब हो गए हैं। उधर लापता लोगों के परिजनों की शिकायत के बाद गोविन्द घाट पुलिस लगातार लापता हुए यात्रियों की खोजबीन में जुटी हुई है।
एसपी चमोली तृप्ति भट्ट ने बताया कि पंजाब अमृतसर से उत्तराखंड में हेमकुंड यात्रा करने के बाद 8 यात्री अचानक लापता हो गए। अचानक गायब हुए लोगों में 2 यात्री एनआरआई बताए जा रहे है। पीड़ित परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 जुलाई को हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के बाद बाद लापता लोगों की घर पर फोन से बात हुई थी , जिसमें उन लोगों ने बताया था वह यात्रा पूरी घर लौट रहे हैं लेकिन 7 दिन गुजर जाने के बाद भी सभी लोगों का कोई अतापता नहीं है।
वहीं लापता यात्रियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चमोली जिले की पुलिस सभी होटल ,सराये ,गुरुद्वारे ,धर्मशाला जैसे सभी जगह तलाश करने के साथ साथ सीसीटीवी फुटेज के सहारे खोजबीन में जुटी है।