मां ने 8 वर्षीय बच्चे को नंगा कर पेड़ से बांधा, मुंबई पुलिस ने बचाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 05:52 PM

8 year old boy stripped and tied to tree rescued after mumbai police

बच्चे के स्कूल ना जाने पर उसकी मां और बडे भाई ने उसे कडी सजा दी। 8 बर्षीय बच्चे को नंगा कर एक पेड़ के साथ बांध दिया। एक व्यक्ति ने अपने घर  से ऐसा नजारा देखा तो उसने ट्विटर पर पुलिस को सूचित कर दिया। यह घटना मुंबई के अंधेरी शहर की है।

मुंबई: बच्चे के स्कूल ना जाने पर उसकी मां और बडे भाई ने उसे कडी सजा दी। 8 बर्षीय बच्चे को नंगा कर एक पेड़ के साथ बांध दिया। एक व्यक्ति ने अपने घर  से ऐसा नजारा देखा तो उसने ट्विटर पर पुलिस को सूचित कर दिया। यह घटना मुंबई के अंधेरी शहर की है।

एक ट्विटर यूजर ने सोमवार सुबह मुंबई पुलिस को सूचित किया कि पश्चिम अंधेरी में एक 8 वर्षीय बच्चा नग्न हालात में चिल्ला रहा है,और उसे पेड़ से बांधा हुआ है। ट्विटर यूजर ने ये सारा नजारा अपने घर की खिड़की से देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्वीट करने वाले से संपर्क किया। जुहू पुलिस ने सोशल मीडिया टीम के साथ ट्वीट करने वाले से संपर्क किया। निश्चित मेहता नाम के इस ट्विटर यूजर ने बच्चे का फोटो भी मुंबई पुलिस को भेजा।


जब पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया तो पाया कि अंधेरी फायर ब्रिगेड के नजदीक एक गंदी बस्ती है। जो मेहता की इमारत से साफ दिखाई देती है। उन्होंने पाया कि एक 8 वर्षीय बच्चा पेड़ से बांधा हुआ है। स्कूल से भागने के कारण उसकी मां और बड़े भाई ने उसे ऐसी सजा दी। लड़के की मां ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है, और वह लोगों के घरों में काम करती है। मां ने कहा कि वह चाहती है कि उसके बच्चे खूब पढ़ें ताकि वह अपना भविष्य सुनिश्चत कर सकें।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह बताया गया कि लड़का बार—बार स्कूल से भाग जाता है, जिससे उसकी मां बहुत गुस्से में थी।आज भी वह स्कूल से भाग निकला जिस पर मां ने अपना गुस्सा निकाला मां अपना नाम नहीं बताना चाहती। बच्चे का मेडिकल कराया गया उसके शरीर पर कोई घाव नहीं है।

जुहू पुलिस ने कहा कि मां को यह चेतावनी देते हुए छोड़ा गया कि वह अपने बेटों को आगे ऐसी सजा नही देगी। एक अधिकारी ने कहा कि मां ने मांफी मांग ली और वादा किया कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई नही करेगी। बाद में मेहता ने जुहू पुलिस द्वारा बच्चे को बचाने का फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट कर लिया।  

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!