9 वकील हुए भाजपा में शामिल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन रहे मौजुद

Edited By ,Updated: 20 Nov, 2016 12:11 AM

9 lawyers in bjp

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की पूर्व सह-सचिव सुनीता पुनिया सहित शहर के 9 नामी वकीलों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन की मौजूदगी में भाजपा...

चंडीगढ़, (राय): पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की पूर्व सह-सचिव सुनीता पुनिया सहित शहर के 9 नामी वकीलों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। यह जानकारी भाजपा चंडीगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र पठानिया ने प्रदान की।

उन्होंने बताया कि पाटी में शामिल होने वालों में से सुनीता पुनिया, रवि मल्होत्रा, गौतम थापर, सुरिंद्र कौर, रोहिणी बेदी, नवनीत जिंदल, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह इत्यादि को टंडन ने पटका डाल कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोगों का स्वागत है और सभी लोगों को हर मंच पर उचित स्थान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें लोकतंत्र विद्यमान है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!