9 साल पहले जहां आतंकी हमले में माता-पिता को खोया वहां पहुंचा मोशे, कही ये बात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:38 PM

9 years ago  where terrorist killed moshe parents  he visited there

मुंबई आतंकवादी हमलों में अपने माता-पिता को खोने वाला इसराईल का बच्चा मोशे होल्त्जबर्ग हमलों के बाद मंगलवार पहली बार मुंबई आया और उस स्थान पर गया जहां वह नौ साल पहले आतंकी हमले के समय मौजूद था। मोशे मुंबई पहुंचने के बाद नरीमन हाऊस गया। वह उस स्थान पर...

मुंबईः मुंबई आतंकवादी हमलों में अपने माता-पिता को खोने वाला इसराईल का बच्चा मोशे होल्त्जबर्ग हमलों के बाद मंगलवार पहली बार मुंबई आया और उस स्थान पर गया जहां वह नौ साल पहले आतंकी हमले के समय मौजूद था। मोशे मुंबई पहुंचने के बाद नरीमन हाऊस गया। वह उस स्थान पर करीब दो घंटे तक रहा। मुंबई पहुंचने के बाद 11 वर्षीय शर्मीले मोशे ने कहा कि वह मुंबई आकर खुश है। वह सुबह आठ बजे के बाद यहां मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा। मोशे अपने दादा शिमोन रोसेनबर्ग के साथ यहां आया है। रोसेनबर्ग ने कहा कि मैं भारत आकर काफी खुश हूं और प्रार्थना करने के लिए नरीमन हाऊस जा रहा हूं। मैं भारत के लोगों का अभिवादन करूंगा। मैं इस देश में काफी अच्छा महसूस करता हूं।’’
PunjabKesari
मोशे जब दो साल का था तब उसके माता-पिता (रब्बी गैव्रियल होल्त्जबर्ग और रिविका) 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा नवंबर 2008 में नरीमन हाऊस पर किए गए आतंकवादी हमले में मारे गए थे। यह यहूदी दंपति यहां नरीमन हाऊस में एक सांस्कृतिक केंद्र चलाता था। मोशे की भारतीय आया सैंड्रा सैम्युल ने आतंकी हमले में उसकी जान बचाई थी। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जुलाई में इसराईल की यात्रा के दौरान मोशे और उसके दादा-दादी से भेंट की थी और उनसे कहा था कि वे लोग कभी भी भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। मोदी के साथ मुलाकात के दौरान मोशे ने कहा था, मुझे नरीमन हाऊस के साथ हमारा संबंध याद है। मैं आशा करता हूं कि मैं मुंबई आ पाऊंगा और बूढ़ा होने पर मैं वहीं रहूंगा। मैं आपको और भारत के लोगों को प्यार करता हूं।’’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!