लापता विमान का सर्च ऑप्रेशन जारी, पर्रिकर ने तलाशी अभियान का लिया जायजा

Edited By ,Updated: 23 Jul, 2016 07:38 PM

Parrikar Reached Tambaram to monitor operations on IAF AN 32 aircraft

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर 29 लोगों को लेकर जा रहे वायुसेना के लापता विमान एएन-32 के खोज अभियान का जायजा लेने आज चेन्नई के ताम्बरम एयरबेस पहुंच गए हैं।

चेन्नई: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज चेन्नई पहुंचे और वायु सेना के विमान एएन-32 के कल लापता हो जाने के बारे में सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की एवं क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इस बीच, विमान की तलाश के लिए व्यापक खोज अभियान आज दूसरे दिन भी जारी है। पर्रिकर विशेष विमान से ताम्बरम वायुसेना स्टेशन पहुंचे और वायु सेना, नौसेना एवं तटरक्षक बल के अधिकारियों के साथ तलाशी अभियानों की स्थिति की जानकारी ली। 

अधिकारियों ने उन्हें तलाशी अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने उस इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। विमान ने कल सुबह साढ़े आठ बजे वायुसेना के ताम्बरम हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। निर्धारित समय के अनुसार इस विमान को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे पोर्ट ब्लेयर उतरना था लेकिन आठ बजकर 45 मिनट पर इसे रडार पर अंतिम बार देखा गया।   

तलाशी अभियान के लिए पूर्वी नौसेना कमान ने दो पी8आई समुद्री गश्ती विमान, दो डोर्नियर विमान और 13 जहाजों सहित कई हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। पूर्वी नौसेना कमान ने बंगाल की खाड़ी में अलग-अलग मिशन पर तैनात चार जहाजों को भी तलाशी अभियान में लगा दिया है। गौरतलब है कि इस विमान पर चालक दल के छह सदस्य, भारतीय वायुसेना, सेना और तटरक्षक बल के 15 जवान और आठ नागरिक सहित 29 लोग सवार थे। यह विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर की नियमित कूरियर उड़ान पर था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!