Good luck Live: कर्ज की मार-मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाएगा महाटोटका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 08:08 AM

आज मंगलवार दी॰ 03.10.17 आश्विन शुक्ल त्रयोदशी को भौम प्रदोष पर्व मनाया जाएगा। हर माह के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि परमेश्वर शिव को समर्पित है। त्रयोदशी तिथि सभी प्रकार के दोषों का नाश करती है, इसी कारण इसे प्रदोष कहते हैं। प्रदोष का पूजन...

आज मंगलवार दी॰ 03.10.17 आश्विन शुक्ल त्रयोदशी को भौम प्रदोष पर्व मनाया जाएगा। हर माह के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि परमेश्वर शिव को समर्पित है। त्रयोदशी तिथि सभी प्रकार के दोषों का नाश करती है, इसी कारण इसे प्रदोष कहते हैं। प्रदोष का पूजन वार के अनुसार करने का शास्त्रों में विधान बताया गया है। मंगल ग्रह का ही एक नाम भौम है। मंगलवार के दिन संध्या काल में त्रयोदशी तिथि पड़ने से इसे भौम प्रदोष कहते हैं। दैनिक जीवन में आम जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना आवश्यक हो जाता है परंतु कर्ज चुकाने में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कर्ज का निर्धारण मंगल ग्रह से होता है। भौम प्रदोष में शिव पूजन किया जाता है जिससे के जीवन में मंगल ग्रह के कारण मिलने वाले अशुभ प्रभाव में कमी आती है। शास्त्रनुसार भौम प्रदोष के विधिवत व्रत-पूजन से हर तरह के कर्ज से छुटकारा मिलता है। मानसिक परेशानी दूर होती है और शारीरिक पीढ़ा से मुक्ति मिलती है तथा मंगल ग्रह के कुप्रभाव दूर होते हैं।


विशेष पूजन विधि: शाम में शिवलिंग का विधिवत पूजन करें। गौघृत में सिंदूर मिलाकर दीपक जलाएं, गूगल धूप करें, लाल फूल चढ़ाएं। रक्त चंदन चढ़ाएं। गुड़ का भोग लगाएं तथा रुद्राक्ष की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद गुड़ किसी गरीब को दान दे दें।


पूजन मुहूर्त: शाम 18:00 से रात 20:28 तक (प्रदोष काल)


पूजन मंत्र: ॐ भीमाय नमः शिवाय॥


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:46 से दिन 12:33 तक।


आज का गुलिक काल: दिन 12:09 से दिन 13:37 तक।


आज का यमगंड काल: प्रातः 09:14 से प्रातः 10:42 तक।


आज का अमृत काल: दिन 14:31 से शाम 16:09 तक।


आज का राहु काल: शाम 15:05 से शाम 16:33 तक। 


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास पश्चिम में है। अतः उत्तर व पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
नारंगी।


आज का गुडलक दिशा: दक्षिण।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ शङ्कराय नमः॥


आज का गुडलक टाइम: प्रातः 10:45 से दिन 11:45 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: शारीरिक पीढ़ा से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर दही व शहद चढ़ाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: मांगलिक दोष को दूर करने के लिए शिवालय में चढ़ा सिंदूर इस्तेमाल करें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए लाल वस्त्र में बंधे मसूर शिवलिंग पर चढ़ाकर किसी भिखारी को दान करें।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाकात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे देवी कनक दुर्गेश्वरी भर देंगी कंगाल जीवन में समृद्धि के रंग।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!