आज का गुडलक करेगा पापों से मुक्त और समस्त इच्छाओं को पूर्ण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 07:04 AM

आज गुरुवार दि॰ 14.12.17 पौष कृष्ण द्वादशी पर कामधेनु रूप में गौ पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। शास्त्रों में कामधेनु सबका पालन करने वाली कही गयी है। जैसे देवों में विष्णु, सरोवरों में समुद्र, नदियों में गंगा, पर्वतों में हिमालय, भक्तों में नारद, पुरियों...

आज गुरुवार दि॰ 14.12.17 पौष कृष्ण द्वादशी पर कामधेनु रूप में गौ पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। शास्त्रों में कामधेनु सबका पालन करने वाली कही गयी है। जैसे देवों में विष्णु, सरोवरों में समुद्र, नदियों में गंगा, पर्वतों में हिमालय, भक्तों में नारद, पुरियों में कैलाश, क्षेत्रों में केदार श्रेष्ठ है, वैसे ही गायों में कामधेनु सर्वश्रेष्ठ है। कामधेनु की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। मन्थन से देवकार्यों की सिद्धि हेतु साक्षात् सुरभि कामधेनु प्रकट हुईं। शब्द "काम" का अर्थ है कामना यानि इच्छा और धेनु का अर्थ है पूर्ण करना अत: कामधेनु का अर्थ है इच्छा को पूर्ण करने वाली। शास्त्रों में इसे सुरभि भी कहा जाता है। गौ का दूध अमृत तुल्य होता है। कामधेनु में दैवीय शक्तियों से पूर्ण गाय में सभी देवी- देवताओ का वास रहता है। शास्त्रों में कामधेनु से संबंधित कई कथाएं हैं। परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि के पास कामधेनु गाय थी। राजा सहस्त्रार्जुन इसी गाय को लेने के लिए आश्रम पर हमला कर दिया पर गाय स्वर्ग की तरफ चली गयी। तब परशुराम ने  सहस्त्रार्जुन का वध किया। शास्त्रनुसार कामधेनु रूप में गौ पूजन से सर्व पापों से मुक्ति मिलती है, सभी इच्छाएं पूरी होती हैं, सर्व बाधा का निवारण होता है।

 
विशेष पूजन विधि: मध्यान के समय उत्तरमुखी होकर विधिवत गौ पूजन करें। गौघृत में हल्दी मिलाकर दीप करें, सुगंधित धूप करें। केसर से तिलक करें। गैंदा के फूल चढ़ाएं, बेसन से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें।


पूजन मुहूर्त: दिन 12:31 से दिन 13:31 तक है। 


पूजन मंत्र: ॐ सर्वदेवमये देवि लोकानां शुभनन्दिनि। मातृ-ममा-भिषितं सफलं कुरु नन्दिनि॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:55 से दिन 12:36 तक।
आज का अमृत काल: दिन 13:31 से शाम 15:15 तक।
आज का राहु काल: दिन 13:32 से दिन 14:48 तक। 
आज का गुलिक काल: प्रातः 09:42 से प्रातः 10:59 तक।
आज का यमगंड काल: प्रातः 07:09 से प्रातः 08:26 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल दक्षिण व राहुकाल वास दक्षिण में है। अतः दक्षिण दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
पीत।
आज का गुडलक दिशा: ईशान।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ देवी कामधेनु सर्व बाधा निवारण मुक्ति प्रदायिनी श्याम अधर देवी नमोस्तुते॥
आज का गुडलक टाइम: शाम 17:30 से शाम 18:30 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: पाप मुक्ति हेतु गाय को उड़द की कचौड़ी खिलाएं।   


आज का एनिवर्सरी गुडलक: सर्व इच्छाओं की पूर्ति हेतु पीली गाय को नवधान खिलाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: सर्व बाधाओं के निवारण हेतु काली गाय को गुड़ खिलाएं।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!