आज का गुडलक: माघ नवमी पर निसंतान दंपति को मिलेगा संतान सुख

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 07:45 AM

आज बुधवार दि॰ 10.01.18 को माघ कृष्ण नवमी व स्वाति नक्षत से बने धृति योग के कारण विष्णु के 24 अवतारों में 8वें अवतार ऋषभदेव का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। श्रीमद्भागवत में अर्हन् राजन रूप में इनका विशेष वर्णन है। पौराणिक साहित्य में इनका आदर पूर्वक संस्तवन...

आज बुधवार दि॰ 10.01.18 को माघ कृष्ण नवमी व स्वाति नक्षत से बने धृति योग के कारण विष्णु के 24 अवतारों में 8वें अवतार ऋषभदेव का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। श्रीमद्भागवत में अर्हन् राजन रूप में इनका विशेष वर्णन है। पौराणिक साहित्य में इनका आदर पूर्वक संस्तवन प्रस्तुत है। श्रीमद्भागवत के पंचम स्कंद अनुसार मनु के पुत्र प्रियव्रत के पुत्र आग्नीध्र के पुत्र राजा नाभि थे। नाभि संतानहीन थे। पुत्र प्राप्ति हेतु नाभि ने पत्नी मेरुदेवी संग श्रीहरि के निमित पुत्र कामना यज्ञ किया। यज्ञ से प्रसन्न विष्णु ने प्रकट होकर नाभि को वर दिया। श्रीहरि ने नाभि पुत्र रूप में ऋषभ अवतार लिया। अत्यंत सुंदर सुगठित शरीर, कीर्ति, तेल, बल, ऐश्वर्य, पराक्रम व शूरवीरता आदि गुणों को देखकर महाराज नाभि ने पुत्र का नाम ऋषभ अर्थात श्रेष्ठ रखा। भागवतपुराण के अनुसार ऋषभदेव का विवाह इंद्र की पुत्री जयन्ती से हुआ। ऋषभदेव जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ कहलाए। इन्होंने जन्म मरण के चक्र से मोक्ष तक तीर्थ की रचना की। विष्णु अवतार ऋषभदेव के पूजन से दंपत्ति को संतानहीता से मुक्ति मिलती है, शारीरिक बल में वृद्धि होती है व सांसरिक संबंध मजबूत होते हैं।


पूजन विधि: प्रातः काल घर के ईशान कोण में हरा वस्त्र बिछाकर, जल भरे कांसे के कलश में हरे मूंग के 8 दाने डालकर व कलश पर नारियल रखकर विष्णु अवतार ऋषभदेव की स्थापना कर विधिवत पूजन करें। कांसे के दिये गौघृत का दीप करें, सुगंधित धूप करें, चंदन से तिलक करें, तुलसी व मिश्री अर्पित करें व तिल मिश्रित मूंग की खिचड़ी का भोग लगाएं। किसी माला से 108 बार यह विशेष मंत्र जपें। पूजन उपरांत भोग प्रसाद स्वरूप वितरित करें। 


पूजन मुहूर्त: प्रातः 09:30 से प्रातः 10:30 तक।
पूजन मंत्र: ॐ ऋषभाय नमः॥ 


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
बुधवार के कारण अभिजीत नहीं है।
आज का अमृत काल: शाम 19:31 से रात 21:14 तक।
आज का राहु काल: दिन 12:28 से दिन 13:46  तक। 
आज का गुलिक काल: प्रातः 11:11 से दिन 12:28 तक।
आज का यमगंड काल: प्रातः 08:36 से प्रातः 09:54 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
हरा।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ हृषीकेशाय नमः॥ 
आज का गुडलक टाइम: शाम 19:45 से रात 20:45 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: शारीरिक बल में वृद्धि हेतु ऋषभदेव पर चढ़े पिस्ते का नित्य सेवन करें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: संतानहीता से मुक्ति हेतु 5 मौसम्बी नाभि क्षेत्र से वारकर विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: सांसारिक संबंध मजबूत करने हेतु ऋषभदेव पर चढ़ी मौली भुजा पर बांधें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!