दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद CM केजरीवाल ने किया ट्वीट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 03:46 PM

aam aadmi party delhi high court arvind kejriwal alka lamba

त्री मनीष सिसोदिया ने भी आदेश का स्वागत किया। दिल्ली विधानसभा में सिसोदिया सहित आप के विभिन्न विधायकों ने इस आदेश का मेजें थपथपा कर स्वागत किया। विधायकों ने‘‘ भारत माता की जय’’ के नारे भी लगाए।  केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ यह सत्य की जीत है।...

 नई दिल्ली: लाभ के पद के मामले में आप के20 विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी केन्द्र की अधिसूचना को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘ यह सत्य की जीत है।’’  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आदेश का स्वागत किया। दिल्ली विधानसभा में सिसोदिया सहित आप के विभिन्न विधायकों ने इस आदेश का मेजें थपथपा कर स्वागत किया। विधायकों ने‘‘ भारत माता की जय’’ के नारे भी लगाए।  केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ यह सत्य की जीत है। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को गलत तरीके से अयोग्य ठहरा दिया गया। उच्च न्यायालय ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया है। यह लोगों की जीत है।’’ दिल्ली के लोगों को बधाई।’’ 


क्या है मामला
आपको बतां दे कि दिल्ली हाई कोर्ट ने लाभ के पद मामले में अयोग्य ठहराए गए आप के 20 विधायकों की सदस्यता कोर्ट ने बहाल कर दी है। चुनाव आयोग की सिफारिश को खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि विधायकों की याचिका पर दोबारा सुनवाई हो।  कोर्ट के फैसले के बाद आप की विधायक अलका लांबा ने कहा कि वो फिर से विधायक हैं और वो विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी। चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा का कहना था कि ये आम आदमी पार्टी की जीत है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!