70 में से एक वादा भी पूरा नहीं कर पाए केजरीवाल, दें इस्तीफा: भाजपा

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2016 06:33 PM

aap failed on women security front kejriwal should resign bjp

दिल्ली भाजपा ने आज आप सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर ‘पूरी तरह नाकाम’ रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग की।

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने आज आप सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर ‘पूरी तरह नाकाम’ रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग की। कल आप विधायक अमानतुल्ला खान को एक महिला को कथित रूप से गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।  

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक ‘आरोप पत्र’ जारी किया जिसमें आप कार्यकताओं के खिलाफ महिलाओं पर अत्याचार, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार एवं धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप लगाए और कहा कि शुचिता के मुद्दे पर सत्तारूढ़ दल का ‘पर्दाफाश’ हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘केजरीवाल के 70 चुनावी वादों में महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्रचारित किया गया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया और इस दिशा में कोई भी ठोस कार्यक्रम शुरू नहीं किया।’  

उपाध्याय ने कहा, ‘दिल्ली महिला आयोग राजनीतिक का अखाड़ा बन गया है। विधायकों से जुड़े घरेलू हिंसा और विधायकों एवं उनके गुंडों द्वारा महिलाओं के शोषण के मामले हर दिन की बात बन गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हालात बदतर हो गए हैं। एक पार्टी सहयोगी के शोषण का शिकार बनने के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने वाली आप की एक कार्यकर्ता के परिवार वालों ने मीडिया से कहा कि केजरीवाल ने उससे समझौता करने को कहा था।’ उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से किए गए 70 वादों में से एक भी पूरा करने में नाकाम रहे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!