Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 04:15 PM
अपनी बोल्ड फोटोस के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे खत के लिए चर्चा में आ गई है।
मुुंबईः अपनी बोल्ड फोटोस के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे खत के लिए चर्चा में आ गई है। दरअसल ईशा ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपन लेटर लिख कर कैरिबिया के 'सेंट मार्टिन आइलैंड' में फंसे भारतीयों की मदद के लिए गुहार लगाई है। ईशा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये खत शेयर किया है। ईशा ने लिखा, सेंट मार्टिन में इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। मैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पीएम मोदी से निवेदन करती हूं कि वहां फंसे भारतीयों को रेस्कयू करने में मदद करें।
चक्रवात इरमा के बाद सेंट मार्टिन के हालात का जिक्र करते हुए ईशा ने कहा कि इरमा की तबाही के बाद वहां के हालात बहुत ही बुरे हो गए हैं। पूरे आइलैंड को स्थानीय लोगों ने लूट लिया है। इतना ही नहीं लोगों ने सैनिको के हथियारों को भी कस्टम हाऊस से लूट लिया है और वे घर-घर जाकर भारतीय परिवारों के साथ लूटपाट कर रहे हैं। भारतीय महिलाओं का रेप और बच्चों की हत्या भी कर रहे हैं। उनकी मदद की जाए।
उल्लेखनीय है कि तूफान इरमा से कैरिबिया का 'सेंट मार्टिन आइलैंड' तबाह हो गया है। जिसकी वजह से वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। इस तूफान से इस क्षेत्र को काफी नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रायल का कहना है कि 110 भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि फ्लोरिडा के उत्तर-पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर होकर कैटेगरी 1 श्रेणी का बन गया और फ्लोरिडा के उत्तर-पश्चिम तट की तरफ गमन कर रहा है लेकिन इसका खतरा अभी भी बना हुआ है।