Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 12:06 AM
नई दिल्ली: फर्जी टिकट का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे में प्रवेश करने वाले एक अफगान नागिरक को सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार किया है। वह अपनी महिला दोस्त को विदा करने हवाई अड्डे पर आया था। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
नई दिल्ली: फर्जी टिकट का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे में प्रवेश करने वाले एक अफगान नागिरक को सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार किया है। वह अपनी महिला दोस्त को विदा करने हवाई अड्डे पर आया था। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजिक नाम के व्यक्ति को हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।
सुरक्षा कर्मियों ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 (टी 3) के अंदर संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया था। राजिक ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को बताया कि वह काबुल जा रही अपनी महिला दोस्त को छोडऩे यहां आया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजिक ने रद्द टिकट का इस्तेमाल हवाई अड्डे में प्रवेश करने के लिए किया था।