आजादी के बाद इन नेताओं ने संभाली कांग्रेस की कमान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 11:58 AM

after independence these leaders took over the congress command

करीब सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में भले ही सोनिया गांधी सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर आसीन रही हो लेकिन आजादी के बाद पार्टी का नेतृत्व करने वाले कुल 18 नेताओं में से 14 नेहरू-गांधी परिवार से नहीं हैं। राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार की 5वीं...

नई दिल्ली: करीब सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में भले ही सोनिया गांधी सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर आसीन रही हो लेकिन आजादी के बाद पार्टी का नेतृत्व करने वाले कुल 18 नेताओं में से 14 नेहरू-गांधी परिवार से नहीं हैं। राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार की 5वीं पीढ़ी के 5वें ऐसे व्यक्ति हैं जिनके हाथों में कांग्रेस की कमान होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की आज ताजपोशी हो गई। यदि आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नजर डाले तो जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते समय 5 वर्ष, इंदिरा गांधी भी करीब 5 वर्ष, राजीव गांधी भी करीब 5 वर्ष तथा पीवी नरसिंह राव ने भी करीब 4 वर्ष तक इस जिम्मेदारी को संभाला।
PunjabKesari

कांग्रेस में लालबहादुर शास्त्री एवं मनमोहन सिंह दो ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री तो बने किन्तु वे पार्टी के अध्यक्ष नहीं बन पाये। आजादी के बाद सोनिया जहां 19 वर्ष तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं, वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर उनकी सास इंदिरा गांधी रहीं जिन्होंने अलग-अलग बार कुल सात साल तक इस दायित्व को निभाया। भारत की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके नेताओं के नाम वर्षवार इस प्रकार हैं :  

 1. आचार्य कृपलानी (1947-1948)

 2. पट्टाभि सीतारमैया (1948-1950)

 3. पुरुषोत्तम दास टंडन (1950-1951)

 4. जवाहरलाल नेहरू (1951-1955)

 5. यू. एन. धेबर (1955-1959)

 6. इंदिरा गांधी (1959-1960 तथा 1978-84) 

 7. नीलम संजीव रेड्डी (1960-1964) 

 8. के. कामराज (1964-1968)

 9. एस. निजलिंगप्पा (1968-1969)

 10. पी. मेहुल (1969-1970)

 11. जगजीवन राम (1970-1972)

 12. शंकर दयाल शर्मा (1972-1974)

 13. देवकांत बरुआ (1975-1977)

 14. राजीव गांधी (1985-1991)

 15. कमलापति त्रिपाठी (1991-1992)

 16. पी. वी. नरसिंह राव (1992-1996)

 17. सीताराम केसरी (1996-1998)

 18. सोनिया गांधी (1998-2017) 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!