Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 07:41 AM
बाबा बर्फानी के दर्शन की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। श्राइन बोर्ड ने वर्ष 2018 के लिए प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआत 28 जून से होगी और यह 26 अगस्त 2018 को खत्म होगी। यह यात्रा इस साल 60 दिनों तक...
नई दिल्ली: बाबा बर्फानी के दर्शन की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। श्राइन बोर्ड ने वर्ष 2018 के लिए प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआत 28 जून से होगी और यह 26 अगस्त 2018 को खत्म होगी। यह यात्रा इस साल 60 दिनों तक चलेगी।
जानकारी मुताबिक इस बार यात्रियों की सुविधाओं के खास इंतजाम किए जाएंगे। अमरनाथ की पवित्र गुफा दक्षिणी कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पिछले साल इस यात्रा के लिए 2.30 लाख यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ को मिलाकर यहां 35,000 से 40,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।
एक नजर पिछली यात्राओं परः
साल |
यात्रा अवधि |
यात्रियों की संख्या |
2009 |
15 जून से 5 अगस्त |
3.81 लाख |
2010 |
1 जुलाई से 24 अगस्त |
4.56 लाख |
2011 |
29 जून से 13 अगस्त |
6.35 लाख |
2012 |
25 जून से 2 अगस्त |
6.20 लाख |
2013 |
28 जून से 21 अगस्त |
3, 53, 969 |
2014 |
28 जून से 10 अगस्त |
3,72,909 |
2015 |
2 जुलाई से 29 अगस्त |
3,52,771 |
2016 |
2 जुलाई से 18 अगस्त |
2,20,490 |
2017 |
29 जून से 7 अगस्त |
2,60,003 |
2018 |
28 जून से 26 अगस्त |
------------ |