आज शहर में होंगे अमित शाह, अवकाश के दिन व्यस्त दिखे अधिकारी और कर्मचारी

Edited By ,Updated: 20 Nov, 2016 08:35 AM

amit shah

चंडीगढ़ में प्रशासन व निगम के कर्मचारी अवकाश के दिन भी रविवार को चंडीगढ़ में होने वाले अमित शाह की रैली के इंतजामों में व्यस्त रहे।

चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ में प्रशासन व निगम के कर्मचारी अवकाश के दिन भी रविवार को चंडीगढ़ में होने वाले अमित शाह की रैली के इंतजामों में व्यस्त रहे। पार्टी के झंडे व बैनर ढोने के लिए भी सरकारी वाहनों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में व्यस्त रही। रविवार को कई वी.वी.आई.पी. चंडीगढ़ में होंगे, जिनमें भारत व इसराइल के राष्ट्रपति भी शामिल हैं। 

 

प्रणव मुखर्जी इसराईल के राष्ट्रपति के साथ सैक्टर-17 के परेड ग्राऊंड में लगने वाले वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेले का उद्घाटन करेंगे, जहां पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए आज प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी परेड ग्राऊंड में तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे व निगम कर्मी शहर की साफ-सफाई में लगे रहे। सड़कों के गड्ढे भरने से लेकर राष्ट्रपति के मार्ग में आने वाली रोड को चमका दिया गया। सड़कों की बर्मों के पत्थरों को नए सिरे से रंगा गया। 

 

राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग में आते हवाई अड्डे से लेकर सैक्टर 17 तक की सड़क को चमका दिया गया है। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ भी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता शहर में होंगे। इनका कार्यक्रम सैक्टर-27 में होगा। सैक्टर-27 के रामलीला मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित बूथ समिति सम्मलेन को संबोधित करेंगे। इनके साथ राष्ट्रीय संगठन सचिव रामलाल और नगर निगम चुनाव की पार्टी प्रभारी सरोज पांडेय भी शहर में पहुंचेंगी। चंडीगढ़ प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि शहर आने वाले अधिकांश नेता जैड सुरक्षा घेरे में हैं इसलिए उन्हें सुरक्षा के और अधिक कड़े प्रबंध करने पड़ रहे हैं। पड़ोसी राज्यों से भी सुरक्षा कर्मी बुलाए गए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!