चुनावों को लेकर अमित शाह का नया फार्मूला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 08:24 AM

amit shah new formula for elections

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ‘एक देश एक चुनाव’ का फार्मूला पेश किया है और कहा कि इसे लागू करने को लेकर पार्टी के 2019 के चुनावी घोषणापत्र में रोडमैप पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की विभिन्न धाराओं में संशोधन के जरिए 2024 तक इस उद्देश्य...

नेशनल डेस्कः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ‘एक देश एक चुनाव’ का फार्मूला पेश किया है और कहा कि इसे लागू करने को लेकर पार्टी के 2019 के चुनावी घोषणापत्र में रोडमैप पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की विभिन्न धाराओं में संशोधन के जरिए 2024 तक इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए प्रयास करेगी। शाह ने संकेत दिया कि इस संबंध में कई प्रस्ताव हैं और उनका निजी मत है कि देशहित के लिए इस सबसे महत्वपूर्ण चुनावी सुधार के लक्ष्य को 2024 तक हासिल कर लिया जाना चाहिए। इसके तहत मई 2019 में लोकसभा चुनाव होने के बाद 2019 से 2023 तक राज्य विधानसभा चुनाव जारी रखे जा सकते हैं हालांकि उनकी समयावधि मई 2024 से अधिक नहीं होगी।

उदाहरण के तौर पर सितम्बर-अक्तूबर 2023 में 4-5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होते हैं तो उनकी समयावधि मई 2024 में खत्म हो जाएगी और 2024 में वहां लोकसभा चुनावों के साथ फिर से चुनाव कराए जाएंगे। विधानसभाओं के 5 साल के निश्चित कार्यकाल के मामले में 2019 से 2023 तक के समय के दौरान कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन 2024 के बाद इसमें स्थिरता आ जाएगी। यहां तक कि दल-बदली या अन्य कारणों से वक्त से पहले ही यदि विधानसभा भंग कर दी जाती है तब भी उसका कार्यकाल 2024 में खत्म होगा और उसके बाद विधानसभा के अगले 5 साल के कार्यकाल के लिए चुनाव कराए जाएंगे। लोक सभा और विधानसभाओं की अवधि निश्चित करने के लिए चुनाव आयोग कानून मंत्रालय के साथ आर्टिकल 83, 85, 172, 174 और 356 पर बात कर रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!