कांग्रेस के लिए फिर जागा अमिताभ का प्रेम, ट्विटर पर राहुल गांधी को किया फॉलो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 01:21 PM

amitabh love for congress again

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का प्रेम एक बार फिर से कांग्रेस के लिए जागा है। हाल ही में अमिताभ ने 2 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्विटर पर फॉलो किया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को फॉलो किया। इतना ही नहीं 9...

मुंबई: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का प्रेम एक बार फिर से कांग्रेस के लिए जागा है। हाल ही में अमिताभ ने 2 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्विटर पर फॉलो किया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को फॉलो किया। इतना ही नहीं 9 फरवरी को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को भी फॉलो किया। कांग्रेस ने अमिताभ का इसके लिए शुक्रिया अदा किया है हालांकि राहुल गांधी ने अभी तक उन्हें फॉलो नहीं किया है। इतना ही नहीं वे पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सीपी जोशी, अजय माकन, प्रियंका चतुर्वेदी, संजय झा जैसे कांग्रेस नेताओं को भी अपने ट्विटर हैंडल पर फॉलो कर चुके हैं।
 

वहीं जब अमिताभ ने कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को फॉलो किया उन्होंने भी बिना देरी किए बिग बी को शुक्रिया किया और कहा कि यह अविश्वसनीय है। साथ में तिवारी ने लिखा कि ऐसा भी समय था जब वे अमिताभ की फिल्म का ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ देखने के लिए 3 रुपए खर्च करते थे। हालांकि खुलकर तो कोई कांग्रेस नहीं बोल रहा लेकिन दबी आवाज में जरूर कह रहे हैं कि पार्टी में फिजा बदल रही है और इसके परिणाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं उसका एक नतीजा बिग बी का पार्टी नेताओं को फॉलो करना है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि सदी के महानायक भी बदलाव देख रहे हैं इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। उल्लेखनीय है कि अमिताभ के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काफी गहरे रिश्ते रहे हैं। दोनों का दोस्ताना भी जगजाहिर है।

राजीव के कहने पर अमिताभ ने 1984 में इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था और जीत भी गए लेकिन उनका राजनीति से जल्द ही मोह भंग हो गया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। धीरे-धीरे अमिताभ ने नेहरू-गांधी परिवार से दूरी बना ली।  हालांकि गांधी-नेहरु से उनके संबंध काफी प्रगाढ़ रह चुके हैं। स्वतंत्रता मिलने के बाद पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ही सरकारी कामकाज में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए अमिताभ के पिता और प्रख्यात कवि डॉ हरिवंशराय बच्चन को इलाहाबाद से दिल्ली बुलाया था। उनकी मां तेजी बच्चन भी इंदिरा गांधी की अच्छी दोस्त रह चुकी हैं। सोनिया गांधी की भी जब राजीव से शादी नहीं हुई थी तो वे बच्चन परिवार के दिल्ली वाले घर में आकर रूकी थीं। अमिताभ की पत्नी जया बच्चन  समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। अमिताभ गुजरात पर्यटन के ब्रैंड अंबेसडर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!