अन्ना की CM फडणवीस काे नसीहत, किसानों की समस्याओं का हल ढूंढे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jun, 2017 07:34 PM

anna hazare backs farmers strike in maharashtra

महाराष्ट्र में किसान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। किसानों ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूर्ण कर्ज माफी की मांग की

मुंबईः महाराष्ट्र में किसान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। किसानों ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूर्ण कर्ज माफी की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने एक महीने का वक्त मांगा। बीते कई दिनों से चल रहे आंदोलन पर अन्ना हजारे के दफ्तर से एक प्रेस नोट जारी हुआ है। इसमें महाराष्ट्र प्रांत के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहा गया हैं कि सरकार किसानों के आंदोलन का संज्ञान ले और उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढे। 
PunjabKesari

'किसानों के साथ हैं अन्ना'
वहीं, एक न्यूज चैनल से बातचीत में अन्ना हजारे के दफ्तर के सदस्य ने बताया कि किसानों द्वारा इस आंदोलन की शुरुआत के 2 महीने पहले ही किसानों का प्रतिनिधिमंडल अन्ना हजारे से मिलने उनके गांव रालेगण सिद्धि आया था। अन्ना हजारे ने किसानों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि वे चाहते हैं कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच वे मध्यस्थता करें तो वे इस समस्या को सुलझाने के लिए ऐसा करने को तैयार हैं। ऐसे में अब ये किसानों के प्रतिनिधिमंडल को तय करना होगा कि वे समाज सेवी अन्ना हजारे की मध्यस्थता में बातचीत करके रास्ता निकालने को तैयार हैं या नहीं। इसके अलावा अन्ना ने कहा कि वे किसानों द्वारा शुरू किए गए हड़ताल और विरोध के साथ हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!