Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 02:10 PM
पाकिस्तान ने एलओसी पर एक बार फिर सीजफायर तोड़ते हुए गोलीबारी की है। गोलीबारी में आर्मी के दो पोर्टर घायल हो गए हैं।
पुंछ: पाकिस्तान ने एलओसी पर एक बार फिर सीजफायर तोड़ते हुए गोलीबारी की है। गोलीबारी में आर्मी के दो पोर्टर घायल हो गए हैं। पाकिस्तान ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी की है। घायल हुए पोर्टरों की पहचान मोहम्मद फारूक पुत्र गुलाम कादिर और मुश्ताक अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी मंडी के रूप में की गई है।
पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान पुंछ और राजोरी में एलओसी को लगातार निशाना बना रहा है। ईद के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी जिसके बाद एलओसी पर तीन दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था।